मंझनपुर: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट से परिवार नियोजन जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी ने परिवार नियोजन जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मंझनपुर कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर मंझनपुर चौराहा होते हुए मंझनपुर पीएचसी पर समाप्त की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है।