चुनार: हनुमान घाटी के पास बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर खाई में गिरे, गंभीर रूप से घायल
अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनभद्र से वाराणसी अपने घर जाते समय हनुमान घाटी के पास बाइक सवार दो युवक आयुष पुत्र सनोज पटेल और रमेश पटेल पुत्र लाल जी पटेल निवासी वाराणसी रविवार को 7 बजे अनियंत्रित होकर हनुमान घाटी के पास खाई में जा गिरे और घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।