हायाघाट: भयमुक्त लोकसभा चुनाव,ईद,नवरात्र,रामनवमी को लेकर हायाघाट थाना की पुलिस के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च
भयमुक्त लोकसभा चुनाव,ईद,,नवरात्र,रामनवमी को लेकर मंगलवार को हायाघाट थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में सीआईएसएफ के जवानों व हायाघाट थाना की पुलिस पदाधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला। जो हायाघाट थाना परिसर से प्रारंभ होकर हायाघाट बाजार,रसुलपुर,घोषरामा,बांसडीह,हथौड़ी बाजार आदि गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की।