हायाघाट: चुनाव को लेकर हायाघाट प्रखंड के विद्यालय को 24 घंटे के अंदर आधारभूत संरचना दुरुस्त करने का निर्देश नहीं तो कारवाई तय
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इस क्रम में बीईओ कमलजीत चौधरी ने हायाघाट प्रखंड अधीन सभी विद्यालय के प्रिंसपल को निर्देश दिया है कि जिस विद्यालय में मतदान केंद्र है वहां 24 घंटे के अंदर विद्यालय आधारभूत संरचना दुरुस्त करें। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य में कोताही बरतने वाले प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जाएगी।