हायाघाट: हायाघाट प्रखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ निवेदिता की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक
लोकसभा चुनाव को लेकर हायाघाट प्रखंड कार्यालय में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ निवेदिता की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सभी के कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बीडीओ ने पोलिंग बूथ दरभंगा पोर्टल पर तीन दिनों के अंदर प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों की स्थिति अपलोड करने को कहा। कोताही बरतने पर पदाधिकारी पर कारवाई होगी।