मोरवा: कौवा चौक स्थित काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अनुष्ठान आयोजित, बड़ी संख्या में लोग शामिल
कौवा चौक के काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। बताया जाता है कि बड़े पैमाने पर श्रद्धालु इसमें भाग ले रहे हैं। इस आयोजन को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अष्टयाम का आयोजन किया जाएगा।