मानपुर: ग्राम गुरुवाही का 16 वर्षीय किशोर डोभा गांव से लापता, परिजनों ने ताला (बांधवगढ़) थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
Manpur, Umaria | May 31, 2026 ग्राम गुरुवाही निवासी एक 16 वर्षीय किशोर सुनील बैगा पिता स्व.राममिलन बैगा के लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है की 16 वर्षीय किशोर सुनील बैगा अपने ननिहाल गांव डोभा गया था।जहां वह घर मे बिना बताये कहीं चला गया और वापस घर नही आया और खोजबीन करने पर कहीं भी पता नही चला।मामले की सूचना पर चौंकी ताला बांधवगढ़ मे पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही है।