महोबा: महोबा रोडवेज परिसर में आपसी कहासुनी के बाद दो बस चालकों के बीच जमकर मारपीट
Mahoba, Mahoba | Oct 18, 2026 महोबा रोडवेज परिसर उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब आपसी बातचीत के दौरान दो बस चालक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामूली बात पर दोनों रोडवेज कर्मी इतने उग्र हो गए कि सरेआम एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। परिसर में मौजूद लोग तमाशबीन बनकर यह नजारा देखते रहे। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद एक अन्य रोडवेज कर्मी ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव कराया।