नवाबगंज: बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक गिरा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पत्नी गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात करीब 10 बजे उत्सर्ग एक्सप्रेस में चढ़ते समय हुए एक हादसे में मनोज कुमार की मौत हो गई। उनकी पत्नी वंदना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ निवासी मनोज कुमार और वंदना अपने तीन बच्चों को ट्रेन में बैठा चुके थे।