कांके: रांची: कांके गोंदा थाना क्षेत्र से पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 29, 2026 रांची कांके गोंदा थाना क्षेत्र से पांच साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गुप्त सूचना के आधार पर गोंदा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक धावन नगर के पास रॉक व्यू अपार्टमेंट के फ्लैट में पुलिस द्वारा छापामारी कर 5 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है अपार्टमेंट का तलाशी लेने पर पांच लोगों के पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।