सोहागपुर: पुरानी बस्ती मार्ग में एक्सीडेंट करने वाले ऑटो चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती मार्ग में एक्सीडेंट का मामला बुधवार की दोपहर 1 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी सुशील गुप्ता निवासी पुरानी बस्ती ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि लापरवाही पूर्वक ऑटो चलाकर ऑटो चालक सोनू ने उसका एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह घायल हो गया है।