बखरी: बखरी के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का हुआ तबादला, अनुमंडल सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
बखरी के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दीपक कुमार का तबादले के उपरांत सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने किया। लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। फूल माला बुके देकर सम्मानित किया गया।