महसी: कमहरिया शुक्ल में दो भाइयों के विवाद में लाठी चली, बुजुर्ग का सिर फटा, पुलिस पर गंभीर आरोप
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमहरिया शुक्ल गांव में दो भाइयों के बीच हुए विवाद में लाठी चलने से 72 वर्षीय राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायल बुजुर्ग ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।