बिंदकी: बिंदकी तहसील क्षेत्र के तीन मजदूरों की गुजरात के कांडला बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज के भीतर दम घुटने से हुई मौत
फतेहपुर जनपद के बिंदकी तहसील के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिलावलपुर गांव निवासी मासूक अली व राजकुमार तथा जाफरगंज थाना क्षेत्र के गोदैया गांव निवासी राजेश गौतम की गुजरात प्रांत के कांडला बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज के भीतर दम घुटने से मौत हो गई।जिसकी जानकारी मिलने पर गुरुवार की सुबह 10:00 बजे से दोनों गांव में शोक का माहौल छा गया। परिजन रो-रोकर बेहाल थे।