Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

दमोह विधायक जयंत मलैया नें 70 दिन पहले किया वादा झूठा निकला.. बरसात आ गईं पर तीन साल मे नाला नहीं बना पाये #komalahirwar14k#gmail.com #komal_ahirwar_मूकनायक #damoh_news

25.1k views | Madhya Pradesh, India | Jun 4, 2026

MORE NEWS

बड़ापुरा में पत्थर पटककर जानलेवा हमले घायल युवक की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत

दोस्त ने किया था जानलेवा हमला, आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस 

दमोह। शहर के बड़ापुरा क्षेत्र में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की जबलपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिन पूर्व हुए विवाद के बाद उसके ही दोस्त ने पत्थर पटककर उस पर जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया था।

जानकारी के अनुसार बड़ापुरा निवासी कल्लू उर्फ कमलेश अहिरवार (27) पिता राजकुमार अहिरवार पर उसके परिचित युवक ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जबलपुर में इलाज के दौरान बुधवार रात कमलेश ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर शव दमोह पहुंचा। जहां आज गुरुवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बड़ापुरा में पत्थर पटककर जानलेवा हमले घायल युवक की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत दोस्त ने किया था जानलेवा हमला, आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस दमोह। शहर के बड़ापुरा क्षेत्र में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की जबलपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिन पूर्व हुए विवाद के बाद उसके ही दोस्त ने पत्थर पटककर उस पर जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया था। जानकारी के अनुसार बड़ापुरा निवासी कल्लू उर्फ कमलेश अहिरवार (27) पिता राजकुमार अहिरवार पर उसके परिचित युवक ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबलपुर में इलाज के दौरान बुधवार रात कमलेश ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर शव दमोह पहुंचा। जहां आज गुरुवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Damoh, Damoh | Jun 11, 2026

भैंसों को पानी पिलाने गए भाई-बहन तलैया में डूबे, 11 वर्षीय छात्रा की मौत

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सेलवाड़ा गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके 6 वर्षीय भाई की ग्रामीणों की तत्परता से जान बच गई। दोनों भाई-बहन घर की भैंसों को पानी पिलाने के लिए गांव स्थित तिवारी की तलैया पर गए थे। इसी दौरान नहाने के लिए पानी में उतरने पर वे गहरे हिस्से में पहुंच गए और डूबने लगे।

जानकारी के अनुसार सेलवाड़ा निवासी अनिल यादव की पुत्री गत्तू यादव और पुत्र श्रेयांश यादव भैंसों को पानी पिलाने के लिए तलैया पर गए थे। भैंसों के पानी पीने के दौरान दोनों बच्चे भी नहाने के लिए पानी में उतर गए। कुछ ही देर में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी में कूदकर दोनों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।

घटना के बाद दोनों बच्चों को तत्काल तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 11 वर्षीय गत्तू यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं श्रेयांश की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मृत बालिका कक्षा सातवीं की छात्रा थी, जबकि उसका भाई दूसरी कक्षा में पढ़ता है।

बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके और अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत होना सामने आया है।

भैंसों को पानी पिलाने गए भाई-बहन तलैया में डूबे, 11 वर्षीय छात्रा की मौत दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सेलवाड़ा गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके 6 वर्षीय भाई की ग्रामीणों की तत्परता से जान बच गई। दोनों भाई-बहन घर की भैंसों को पानी पिलाने के लिए गांव स्थित तिवारी की तलैया पर गए थे। इसी दौरान नहाने के लिए पानी में उतरने पर वे गहरे हिस्से में पहुंच गए और डूबने लगे। जानकारी के अनुसार सेलवाड़ा निवासी अनिल यादव की पुत्री गत्तू यादव और पुत्र श्रेयांश यादव भैंसों को पानी पिलाने के लिए तलैया पर गए थे। भैंसों के पानी पीने के दौरान दोनों बच्चे भी नहाने के लिए पानी में उतर गए। कुछ ही देर में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी में कूदकर दोनों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद दोनों बच्चों को तत्काल तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 11 वर्षीय गत्तू यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं श्रेयांश की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मृत बालिका कक्षा सातवीं की छात्रा थी, जबकि उसका भाई दूसरी कक्षा में पढ़ता है। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके और अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत होना सामने आया है।

Damoh, Damoh | Jun 11, 2026

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया पेश

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार मर्ग क्रमांक 41/2026 की जांच के दौरान 26 मार्च 2026 को अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 108 एवं 3(5) बीएनएस के तहत राज कुचबंदिया, रघुनाथ कुचबंदिया और सुशीला कुचबंदिया निवासी जबलपुर नाका, दमोह के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान तीनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के द्वारा प्रत्येक आरोपी पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विवेचना अधिकारी सीएसपी एच.आर. पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली TI मनीष कुमार ने टीम के साथ आज गुरुवार शाम 4 बजे तीनों फरार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में कोतवाली थाना एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया पेश दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार मर्ग क्रमांक 41/2026 की जांच के दौरान 26 मार्च 2026 को अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 108 एवं 3(5) बीएनएस के तहत राज कुचबंदिया, रघुनाथ कुचबंदिया और सुशीला कुचबंदिया निवासी जबलपुर नाका, दमोह के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान तीनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के द्वारा प्रत्येक आरोपी पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विवेचना अधिकारी सीएसपी एच.आर. पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली TI मनीष कुमार ने टीम के साथ आज गुरुवार शाम 4 बजे तीनों फरार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में कोतवाली थाना एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Damoh, Damoh | Jun 11, 2026

पथरिया ओवरब्रिज पर अज्ञात टेक्ट्रर ने फेंका आयल, दर्जनों लोग बाइक से फिसलकर हुए सड़क हादसे का शिकार 

दमोह शहर के भीमराव अम्बेडकर रेलवे चौराहा पथरिया फाटक ओवरब्रिज पर आज गुरुवार शाम 4 बजे अज्ञात टेक्ट्रर चालक के द्वारा सड़क पर जानबूझकर आयल डालने की घटना सामने आई है।

सड़क पर फैले आईल की बजाग से दर्जनों लोग फिसलकर सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान दमोह के 04 पटवारी जो बटियागढ से वापस दमोह आ रहें थे। उनकी गाड़ी फिसलने से घायल हुए हैं। इसके अलावा अन्य मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हुए हैं। 

घटना की जानकारी लगते ही भाजपा नेता मोंटी रायकवार, पलंदी चौराहा माझी समाज के अध्यक्ष राजकुमार रायकवार, अरूण रायकवार, साहिल रायकवार, अमर रायकवार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सावधानी से निकाला और ओवरब्रिज पर मिट्टी डाली गई तब कहीं राहगीरों ने राहत की सांस ली। 
 
इस दौरान घटना के सम्बद्ध मे अवगत करने एसडीएम से संपर्क साधने का प्रयास किया  तो उन्होंने फोन नहीं उ�

पथरिया ओवरब्रिज पर अज्ञात टेक्ट्रर ने फेंका आयल, दर्जनों लोग बाइक से फिसलकर हुए सड़क हादसे का शिकार दमोह शहर के भीमराव अम्बेडकर रेलवे चौराहा पथरिया फाटक ओवरब्रिज पर आज गुरुवार शाम 4 बजे अज्ञात टेक्ट्रर चालक के द्वारा सड़क पर जानबूझकर आयल डालने की घटना सामने आई है। सड़क पर फैले आईल की बजाग से दर्जनों लोग फिसलकर सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान दमोह के 04 पटवारी जो बटियागढ से वापस दमोह आ रहें थे। उनकी गाड़ी फिसलने से घायल हुए हैं। इसके अलावा अन्य मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही भाजपा नेता मोंटी रायकवार, पलंदी चौराहा माझी समाज के अध्यक्ष राजकुमार रायकवार, अरूण रायकवार, साहिल रायकवार, अमर रायकवार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सावधानी से निकाला और ओवरब्रिज पर मिट्टी डाली गई तब कहीं राहगीरों ने राहत की सांस ली। इस दौरान घटना के सम्बद्ध मे अवगत करने एसडीएम से संपर्क साधने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उ�

Damoh, Damoh | Jun 11, 2026

करंट से कर्मचारी की मौत: 7 दिन में ₹9 लाख सहायता का आश्वासन, आंदोलन फिलहाल स्थगित

समाजवादी पार्टी और सम्राट अशोक क्रांति सेना ने कलेक्ट्रेट घेराव टाला, मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

दमोह। ग्राम शिवपुर निवासी बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी स्वर्गीय ओमप्रकाश कुशवाहा की करंट लगने से हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने को लेकर चल रहा आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा सात दिनों के भीतर 9 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद समाजवादी पार्टी और सम्राट अशोक क्रांति सेना ने यह निर्णय लिया।

संगठनों ने बताया कि 12 जून को प्रस्तावित कलेक्ट्रेट घेराव और जनआंदोलन को फिलहाल सात दिनों के लिए स्थगित किया गया है। कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक के दौरान प्रशासन ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने तथा अन्य मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

सम्राट अशोक क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि प्रशासन को समय देने के लिए अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ा और दबाव बनने के बाद ही प्रशासन ने सहायता का आश्वासन दिया।

संगठनों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई है। योगेंद्र कुशवाहा ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर घोषित सहायता राशि नहीं मिली और अन्य मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो जिलेभर में व्यापक जनआंदोलन और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

करंट से कर्मचारी की मौत: 7 दिन में ₹9 लाख सहायता का आश्वासन, आंदोलन फिलहाल स्थगित समाजवादी पार्टी और सम्राट अशोक क्रांति सेना ने कलेक्ट्रेट घेराव टाला, मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दमोह। ग्राम शिवपुर निवासी बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी स्वर्गीय ओमप्रकाश कुशवाहा की करंट लगने से हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने को लेकर चल रहा आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा सात दिनों के भीतर 9 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद समाजवादी पार्टी और सम्राट अशोक क्रांति सेना ने यह निर्णय लिया। संगठनों ने बताया कि 12 जून को प्रस्तावित कलेक्ट्रेट घेराव और जनआंदोलन को फिलहाल सात दिनों के लिए स्थगित किया गया है। कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक के दौरान प्रशासन ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने तथा अन्य मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सम्राट अशोक क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि प्रशासन को समय देने के लिए अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ा और दबाव बनने के बाद ही प्रशासन ने सहायता का आश्वासन दिया। संगठनों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई है। योगेंद्र कुशवाहा ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर घोषित सहायता राशि नहीं मिली और अन्य मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो जिलेभर में व्यापक जनआंदोलन और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Damoh, Damoh | Jun 11, 2026