रेवदर: रेवदर के बजाज शोरूम के सामने बड़ा हादसा, दुकान का बोर्ड हटाते समय दुकानदार को लगा करंट, हालत गंभीर
Reodar, Sirohi | Jul 2, 2026 रेवदर मे एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे चिन्हित होने के बाद दुकान के सामने लगा बोर्ड हटाने के दौरान एक दुकानदार बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, रेवदर स्थित बजाज शोरूम के सामने एक दुकानदार अपनी दुकान का बोर्ड हटा रहा था। इसी दौरान बोर्ड विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया और दुकानदार को तेज करंट लग गया।