मानपुर: पनपथा गांव में मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध किसान की खेत में दर्दनाक मौत
Manpur, Umaria | Apr 12, 2026 ग्राम पनपथा मे एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।जहां खेत पर गेहूं की कटाई करने गए एक वृद्ध किसान की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई।यह घटना 11 अप्रैल को देर शाम की बताई जा रही है।बताया जाता है कि गोविंद जायसवाल पिता चुनई जायसवाल उम्र लगभग 65 वर्ष अपने घर से कुछ दूरी पर मौजूद सोसायटी के करीब खेत मे काम करने गया था जहां मधुमक्खियो ने हमला कर दिया।