मंडला: संयुक्त किसान मोर्चा पठार क्षेत्र जारगी की बैठक संपन्न, नहर लिफ्ट सिंचाई परियोजना को गति देने पर हुई चर्चा
Mandla, Mandla | Jun 13, 2026 संयुक्त किसान मोर्चा पठार क्षेत्र जारगी की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक शनिवार एक बजे आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए विशेष रूप से प्रस्तावित नहर लिफ्ट सिंचाई परियोजना के कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध होगी।