नानपारा: रुपईडीहा में SSB एडीजी ने सीमा सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की अपर महानिदेशक रेखा लोहानी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचीं। उन्होंने 42वीं और 59वीं वाहिनी की तैयारियों का निरीक्षण किया। सीमा पर तैनात अधिकारियों और जवानों को ड्यूटी निभाने का पाठ पढ़ाया।