खरगापुर: सैपुरा गांव में 3 लोगों ने पति-पत्नी के साथ की मारपीट, CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर
सैपुरा गांव में पति-पत्नी के साथ मारपीट की गई है। नंदलाल नाम का व्यक्ति अपने खेत पर था तभी अनावेदकगण नंदलाल की जमीन पर मकान निर्माण करने लगे, विरोध करने पर राजू और दो अन्य लोगों ने नंदलाल के साथ जमकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। बचाने के प्रयास में नंदलाल की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई है। दोनों घायलों को सीएचसी खरगापुर से जिला अस्पताल लाया गया है।