फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन पुल के नीचे से चोरी का एक सीएनजी टेंपो बरामद किया
Fatwah, Patna | Apr 18, 2026 नदी थाना पुलिस ने सब्बलपुर सिक्स लेन पुल के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान चोरी का एक सीएनजी टेंपो बरामद किया है। पुलिस को देखते ही सीएनजी टेंपो को छोड़कर चोर भागने में सफल रहा है। जब सीएनजी टेंपो की जांच की गई तो पता चला कि टेंपो जहानाबाद से चोरी की गई है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि सीएनजी टेंपो को जब्त करते हुए अज्ञात चोर पर केस दर्ज किया गया है।