बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानी कर चोरी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, नशीला लड्डू खिलाकर दिया था घटना को अंजाम
Bina, Sagar | Jul 3, 2025 महिला यात्री मधु को ग्वालियर जाना था। जो गलती से किसी ट्रेन में बैठने की वजह से बीना रेलवे स्टेशन पर उतर गई और तभी बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में नंबर चार पर आरोपी पति पत्नी ने महिला यात्री को नशीला लड्डू खिला दिया। और ट्रेन में महिला की यात्री का सोने का सामान एवं नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।