सूरजपुर: जिले में प्रशासन की तत्परता से दो बाल विवाह रुके, बालिका को मिला सुरक्षित आश्रय
सूरजपुर जिले में प्रशासन की सजगता से दो बाल विवाह रुकवाए गए। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम लगातार सक्रिय है। पहले मामले में प्रतापपुर से नाबालिग बालक की बारात बलरामपुर जा रही थी। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी।