नावकोठी: रामधारी सिंह दिनकर के जयंती पर नावकोठी के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न सरकारी स्कूल में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जयंती पर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकारी विद्यालय में शिक्षक और छात्रों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चकमुजफ्फर सहित अन्य स्कूलों में उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की गई।