लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित छाउछ चौराहा के पास तालाब में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवती का नग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।