हमीरपुर: सिलौली के उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभिभावकों ने शिक्षकों पर इल्ज़ाम लगाकर काटा बवाल, बीएसए ने जारी किया नोटिस
हमीरपुर मौदहा ब्लाक के गांव सिलौली में स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभिभावकों छात्र छात्राओं ने शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर बवाल काटा था। अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले को संज्ञान में ले कर प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया है । तीन दिन में जवाब मांगा गया है। यह जानकारी मंगलवार को चार बजे मिली।