हमीरपुर: हमीरपुर में 15 दिसम्बर से 15 जनवरी तक चन्द्रावल नदी की मुख्य धारा के पुनरोद्धार का कार्य होगा
मिशन जलोदय के अन्तर्गत चन्द्रावल नदी के पुनरोद्धार का कार्य नदी की मुख्य धारा में 15 दिसम्बर से 15 जनवरी तक कराया जाना प्रस्तावित है। चन्द्रावल नदी के पुनरोद्धार के कार्य से जुड़े सभी सम्बधित विभागों, इण्डस्ट्रीज, खनन पट्टा धारकों, स्वयं सेवी संगठनों एवं मीडिया की भूमिका एवं उत्तरदायित्व पर विस्तृत चर्चा के उपरान्त क्रियान्वयन हेतु रणनीति निर्धारित की गयी है।