हमीरपुर: सुमेरपुर में खबर का असर, प्रसूता वार्ड की टूटे शीशे बदले और गंदगी हुई साफ
सुमेरपुर कस्बे के बांकी मार्ग में संचालित जच्चा बच्चा केंद्र के वार्ड की टूटी खिड़कियों एवं गंदगी की खबर प्रकाशित होने से नींद में जागे स्वास्थ्य विभाग ने आनन फानन में सभी खिड़कियां ठीक कराकर साफ सफाई कराकर चकाचक बना दिया है। जच्चा बच्चा केंद्र की प्रसूता भर्ती वार्ड की खिड़कियों के शीशे टूटे होने तथा वार्ड के पीछे गंदगी का ढेर होने की खबर को प्रमुखता के सा