कुनकुरी: कुनकुरी के अधिवक्ता विष्णु प्रसाद कुलदीप ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जून खत्म होने के बावजूद कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों को अंकसूची नहीं मिल सकी है। इस मुद्दे पर कुनकुरी के अधिवक्ता एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद कुलदीप ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रभारी डीईओ नरेंद्र कुमार सिन्हा और बीईओ सुदर्शन पैंकरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि