कानपुर: अरमापुर में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, युवक की हालत गंभीर
अरमापुर कालपी रोड पर ऑर्डनेंस फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी।हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हैलट में भर्ती कराया। डीसीपी वेस्ट ने मंगलवार शाम 6:00 बजे बताया कि हादसे के बाद बस चालक फरार है। घायल को हैलट में भर्ती कराया गया है पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर FIRदर्ज की जायेगी।