प्रेस विज्ञप्ति
माननीय अध्यक्ष, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पटना डा० अमरदीप द्वारा आज दिनांक 01.08.2026 को मधेपुरा जिलार्न्तगत बाल देखदेख संस्थानों का निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा सर्वप्रथम विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मधेपुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के कम में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मधेपुरा में छह बच्चे आवासित पाए गए। संस्थान में आवासित बच्चों का अच्छे तरीके से देखभाल करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के कम में अध्यक्ष महोदय संस्थान में आवासित छोटे नवजात बच्चों को प्रदान की जा रही देखभाल एवं सुविधा की व्यवस्था को देखकर खुश हुए। उनके द्वारा उनके द्वारा संस्थान में आवासित बच्चों के दत्तक ग्रहण से संबंधित मामले की समीक्षा की गई। उन्हें बताया गया कि वर्ष 2026 के विगत 6 महीने में संस्थान में आवासित कुल-छट बच्चों के दत्तक ग्रहण की प्रकिया को निष्पादित किया गया है। अध्यक्ष महोदय द्वारा दत्तक ग्रहण की प्रकिया पूर्ण होने के उपरांत बच्चों के FOLLW-UP के संबंध में भी पृच्छा की गई, इस काम में उन्हें अवगत कराया गया कि दत्तक ग्रहण विनियम-2022 के सुसंगत प्रावधानों के अनुसार दत्तक ग्रहण की प्रकिया के पूर्ण होने के उपरांत 2 वर्षों तक बच्चों के FOLLW-UP करने का प्रावधान है परन्तु संस्थान से दत्तक ग्रहण में गए बच्चों का फालोअप 2 वर्ष के उपरांत भी किया जा रहा है। बच्चों के FOLLW-UP से संबंधित विवरण एवं फोटोग्राफ को देखकर अध्यक्ष महोदय संतुष्ट हुए।
अध्यक्ष महोदय को बच्चों को संस्थान में उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में बताया गया कि संस्थान में अंशकालिक चिकित्सक प्रतिनियुक्त है जिनके द्वारा चिकित्सीय देखरेख हेतु साप्ताहिक/आवश्यकतानुसार संस्थान में आकर बच्चों की स्वास्थ्य जाँच की जाती है। निरीक्षण के दौरान विशिष्ट दत्तक बहण संस्थान, मधेपुरा की सफाई व्यवस्था एवं बच्चों के देखरेख से जुड़ी समुचित व्यवस्था संतोषप्रद पायी गई।
अध्यक्ष महोदय द्वारा मधेपुरा जिलार्तगत सरकारी/निजी अस्पतालों में अनाथ/बेसहारा/परित्यक्त श्रेणी के बच्चे, जिन्हें उनके माता-पिता/अभिभावक द्वारा कही किसी भी जगह, अत्र-तत्र छोड़ने फेकने के बजाय पालना में रखने अथवा सुरक्षित स्थान में रख कर छोड़ा जाय। उक्त संबंध में जन सामान्य में जागरूकता प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया ताकि प्रत्येक नवजात बच्चे का जीवन सुरक्षित एवं संरक्षित किया जाय।
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मधेपुरा के निरीक्षण के उपरान्त माननीय अध्यक्ष डा०
अमरनीप कुमार (अध्यक्ष, बिहार राज्य बाल संरक्षण आयोग), बिहार, पटना द्वारा दिनांक-01.08.2026 को 11:30AM में पर्यवेक्षण गृह, मधेपुरा का निरीक्षण किया गया। सर्व प्रथम सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, मधेपुरा, द्वारा माननीय अध्यक्ष महोदय को पुष्प गुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया गया। गृह में आवासित एक किशोर द्वारा भी माननीय अध्यक्ष महोदय को पौधा भेट कर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के कम में सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, मधेपुरा, द्वारा गृह के सभी कर्मीयों का माननीय अध्यक्ष महोदय से परिचय कराया गया। गृह में कुल 19 बालक आवासित थे। माननीय अध्यक्ष महोदय से गृह में आवासित सभी बालकों से संवाद किया गया। माननीय अध्यक्ष महोदय के स्वागत हेतु बालकों द्वारा स्वागत गान गाया गया तथा गीत, संगीत, बुत एवं भाषण की प्रस्तुतीकरण किया गया। माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा बच्चों के प्रस्तुती देख प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के कन्म में माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा गृह के सुधार हेतु आवश्यक दिशा निदेश दिया गया और इसके साथ ही 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए गृह में आवासित बालकों के मध्य गीत, नृत्य, भाषण एवं पेंटिंग की प्रतियोगिता कराने हेतु निदेशित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar