कांके: चुटिया थाना क्षेत्र से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Apr 11, 2026 चुटिया थाना क्षेत्र से आर्मी और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार शाम करीब पांच बजे प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस की SIT ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद प्रसाद को गिरफ्तार किया।