छतरपुर नगर: प्रेमानंद जी महाराज का भक्त घर से लापता, परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी का रहने वाला कृष्णा खरे कल दोपहर 3:00 खेलने कि कहकर निकला था और वह लापता हो गया। जिसकी शिकायत परिजनो ने सिटी कोतवाली थाने में की, पारिजनों ने यह भी बताया कि उनका बेटा प्रेमानंद जी महाराज का भक्त था और संदेह जताया जा रहा है कि वह वृंदावन में है। मामले पर परिजनों ने आज 29 मई दोपहर 1:00 बजे जानकारी दी है।