हनुमानगढ़: जिले में कई थानों के प्रभारी बदले गए, पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, आदेश जारी किए एसपी नरेंद्र मीणा ने
हनुमानगढ़ एसपी नरेंद्र मीणा ने जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई थानों के प्रभारी बदले हैं। इनमें 18 पुलिस निरीक्षक व उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। भादरा थाना प्रभारी लखबीर सिंह गिल को अब टाउन थाना प्रभारी की कमान सौपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।