बांदा: मटौंध कस्बे के एक पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाइवे के किनारे अचेत अवस्था में मिला युवक, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Banda, Banda | Dec 21, 2025 बांदा के मटौंध कस्बे के एक पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह झांसी मिर्जापुर नेशनल हाईवे के किनारे अचेत अवस्था में एक युवक लोगों को पड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और फिर पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है और इसका उपचार किया जा रहा है। पूछतांछ में पता चला है कि युवक का नाम दशरथ है।