हुसैनगंज: हुसैनगंज में बिहार बजट के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च
हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार की दोपहर 3 बजे भाकपा माले कार्यकर्ता प्रदीप कुशवाहा के अध्यक्षता में प्रतिवाद मार्च निकाल कर बजट के प्रति दहन तथा सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते माले नेता जयनाथ यादव ने कहा भाजपा- जदयू सरकार के बजट आम लोगो के हित में नही है।