हुसैनगंज: रखात टोला के विद्यालय में चोरी, ढाई क्विंटल चावल गायब, हुसैनगंज थाने में मामला दर्ज
खरसंडा गांव के रखात टोला स्थित नया प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव ने हुसैनगज थाने में सोमवार की दोपहर 3 बजे आवेदन देकर बताया है कि 1 मार्च को विद्यालय में ताला बंद कर सभी शिक्षक अपने घर चले गए।पुनः सभी शिक्षक जब सोमवार को विद्यालय पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का कुंडी तोड़कर मध्याहन भोजन हेतू रखे ढाई क्विटल चावल की अज्ञात चोरों चोरी कर ली है।