हुसैनगंज: हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय में बीआरसी के पास कार की चपेट में आने से चार घायल, एक की मौत
हुसैनगंज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरसी के समीप गुरुवार की सुबह 10 बजे तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतक की पहचान खानपुर खैराटी निवासी 22 वर्षीय राहुल कुमार बैठा के रूप में हुई है। घायलों की पहचान खैराटी निवासी दिलीप कुमार साह, हुसैनगंज उत्तर मोहल्ला निवासी आकिब व रोशनी