खरगोन ने मनरेगा श्रमिकों के ई-केवाईसी में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के कुल 2 लाख 56 हजार 354 श्रमिकों में से 2 लाख 44 हजार 691 का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जो 95.88 प्रतिशत प्रगति दर्शाता है। कसरावद, भगवानपुरा, झिरन्या और भीकनगांव जैसे जनपदों ने बेहतरीन काम कर जिले को टॉप पर पहुंचाया।