निशा भगत के निधन पर BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पहुंचे RIMS, परिजनों से मिलकर जताया शोक
रांची: जनजातीय समाज के हक-अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली युवा आदिवासी नेत्री निशा भगत के असामयिक निधन से झारखंड में शोक का माहौल है। उनके निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से भी शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है।
इसी क्रम में आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रांची स्थित RIMS पहुंचे। यहां उन्होंने निशा भगत के परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, रांची की मेयर रोशनी खलखो और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज भी मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने निशा भगत के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
निशा भगत जनजातीय समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात रखती थीं। उनके निधन से समाज और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है।