जशपुर: जशपुर के एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक की, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
जशपुर पुलिस कार्यालय में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने शनिवार की दोपहर 2 बजे को अपराध समीक्षा बैठक लेकर अनुविभागवार लंबित अपराध, चालान, मर्ग एवं शिकायतों की समीक्षा की। अधिकारियों को सभी लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में लोक अभियोजन अधिकारियों ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चेन ऑफ कस्टडी, जब्ती व सैंपलिंग प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी द