रायबरेली से खबर है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई, जबकि अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी कराई गई।
परेड में पुलिस लाइन के जवानों के साथ विभिन्न कार्यालयों और थानों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हुए।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर, बैरक, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, पीआरवी वाहनों और गार्ड रजिस्टर सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों एवं रजिस्टरों का व्यवस्थित रखरखाव करने और उन्हें नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए।
Rae Bareli, Raebareli | Oct 23, 2026