बेल्थरा रोड: चंदाडीह गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय स्कूल की छात्राओं से मिलीं नर्सिंग ट्रेनिंग की छात्राएं, किया जागरूक
चंदाडीह स्थित मां मातुरनी देवी महाविद्यालय नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के छात्राओं ने शनिवार को 1 बजे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता रैली निकाला और अपने अधिकारों को लेकर नारेबाजी की। छात्राओं ने महिला अधिकार पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी किया। नर्सिंग ट्रेनिंग की छात्राओं ने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय चंदाडीह एवं कंपोजिट विद्यालय के छात्राओं से मुलाकात किया।