टिब्बी: टिब्बी पुलिस ने 560 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक रमेश चन्द्र के नेतृत्व में टीम द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी अवतार सिंह पुत्र तरसेम सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, पीरकामडिया, को 560 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ पकड़ा।