पटना ग्रामीण: पटना: 7480 कोडीन सिरप बोतलें बरामद, 2 गिरफ्तार, एसपी ईस्ट ने दी जानकारी
रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से मध निषेध टीम की सहायता से पटना से पूर्णिया की ओर ले जाए जा रहे एक पिकअप से 7480 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद किया गया है। इस मामले में दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार रात 8:41 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है।