घाटमपुर: घाटमपुर में चोरों ने सभासद के घर समेत दो सूने घरों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
घाटमपुर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर और आछी माहौल में सभासद के घर समेत दो सूने घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडे ने शनिवार शाम 5:00 बजे जानकारी दी और बताया दोनों ही परिवार शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गए हुए थे। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।