घाटमपुर कस्बे में उदय नर्सिंग होम के पास केबल व पोल लगाने का कार्य होने से शनिवार को दोपहर 12 से शाम 6:00 बजे तक 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपखंड अधिकारी मुकेश कटियार ने शनिवार सुबह 8:00 बजे दी।उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम आपूर्ति बंद होने से पहले निपटा लें।