घाटमपुर के जहानाबाद रोड पर स्थित एसेंट पब्लिक स्कूल में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार सुबह 11 बजे किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए और अपनी वैज्ञानिक रुचि और दृष्टिकोण को शिक्षकों और अभिभावकों से अवगत कराया।