दिनारा: जोगिया में मजदूरी विवाद ने लिया हिंसक रूप, बुजुर्ग को गोली मारकर अगवा करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Dinara, Rohtas | Aug 5, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में बुधवार सुबह मजदूरी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मनियारी निवासी 60 वर्षीय चंदेश्वर चौधरी को गोली मारने के बाद अगवा कर लिया गया। घटना के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, कार, रोटावेटर सहित कई वाहनों को फूंक दिया।