शाहजहांपुर: रोजा थाना क्षेत्र के परिवार ने लड़की की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र
दरअसल रोजा थाना क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार आज कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां उन्होंने लड़की की बरामद और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को दिया। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 29 मई को तीन लड़के उसकी बेटी को अपने साथ कहीं लेकर गए है। जिसके बाद से अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है।